A collection of 5 inspirational short stories by me. Download the ebook to your Kindle for less than a dollar. Delivery charges extra.
A collection of 5 inspirational short stories by me. Download the ebook to your Kindle for less than a dollar. Delivery charges extra.
श्रीदामा लंगड़ा था. इसलिए अपने मित्रों से पिछड़ता रहता था. जब भी वो भरसक चेष्टा कर उनके साथ भागता था, उसकी थकान भी दोगुनी हो जाया करती थी. आज भी कुछ ऐसा ही हाल था.
बलराम और बाकी सब मित्र जंगल के भीतर बेर बटोरने जा चुके थे. श्रीदामा उनसे ये कह कर बाहर रुक गया था की वो थोड़ी देर आराम करना चाहता है. अब वो पेड़ के नीचे लेटा हलकी हलकी हवा का मज़ा ले रहा था. कान्हा उसके बगल में लेटा इधर उधर देख कर मंद मंद मुस्का रहा था.
“श्री… ए श्री,” कान्हा बोला. “तूने कुछ सुना?”
कान्हा की मुस्कराहट जहां की तहां रही, पर श्रीदामा को ये बिलकुल नहीं लगा की वो ठिठोली कर रहा था. उसने महसूस किया की कान्हा को सचमुच कुछ ऐसा सुनाई दे रहा था जो उसके कानो तक अब तक पहुंचा नहीं था. उसका कौतूहल जागा.
श्रीदामा अपने आराम में खलल नहीं चाहता था. वो कान्हा की तरफ पीठ करके सोने का नाटक करने लगा. पर कान्हा कहाँ चुप होने वाला था?
“बोल ना. तुझे कुछ सुनाई दे रहा है क्या?” उसने फिर पूछा.
“कान्हा तू मेरा भेजा मत चाट,” श्रीदामा बोला. “सोने दे मुझे. जो भी सुनाई दे रहा है तू अकेले सुन.”
“अरे पर क्या तू इसे सुन पा रहा है? अवश्य सुन पा रहा होगा. इसे भला कोई कैसे नहीं सुन सकेगा?”
श्रीदामा के सर पर अगर बाल होते तो वो उन्हें अवश्य नोच लेता. वो उठ कर बैठा और आँखें मलने का नाटक करते हुए बोला, “ठीक है. बता भाई. क्या सुन रहा है तू?”
“बता ना. क्या सुन रहा है तू?”
“ये गीत,” कान्हा बोला. “ये जो गीत बज रहा है हर तरफ. इसकी आवाज़ हर दिशा से आ रही है. मानो ये ब्रह्माण्ड ही गा रहा हो. क्या तू नहीं सुन पा रहा है इसे?”
श्रीदामा ने थोडा दुखी सा होकर ना में सर हिलाया. ये देख कान्हा ने भी मुस्काना बंद कर दिया. श्रीदामा को लगा की कान्हा उससे भी अधिक दुखी है. पर फिर कान्हा को जैसे एक विचार सूझा.
“तू रुक,” कान्हा बोला और अपनी मुरली निकालने लगा. “तुझे मैं सुनाता हूँ.”
मुरली को अपने मुख से लगा कर कान्हा ने एक धुन बजानी आरम्भ की. उठती गिरती ध्वनि तरंगें जैसे हवा में चित्र बना रही थीं. श्रीदामा ने इस संगीत में पर्वत, जल, वायु, और समस्त विश्व के दृश्य देख लिए. फिर कान्हा की मुरली मानो महा आकाश का वर्णन करने लगी — ग्रह नक्षत्र, सूर्य एवं तारा मंडल तक श्रीदामा की आँखों के सामने तैर गए.
श्रीदामा मंत्रमुग्ध सुनता रहा. कान्हा की मुरली के स्वरों ने पहले उसकी थकान, और फिर उसके संपूर्ण अस्तित्व को जैसे धो डाला. श्रीदामा अब स्वयं को महसूस भी नहीं कर रहा था — वो विश्व का एक कण मात्र था. केवल शब्द, और कुछ नहीं.
तभी सब कुछ अचानक समाप्त हो गया और उसने कान्हा को मुरली पटक कर भागते देखा. बलराम वगैरह वन से लौट आये थे और उनकी झोलियाँ बेरों से भरी हुई थी. कान्हा उछल उछल कर बलराम भैया से विनातियाँ कर रहा था और वो अपनी झोली उससे बचा रहे थे.
श्रीदामा ने राधा को बोलते सुना, “हाय रे. चल चल कर मेरी तो जान ही निकल गयी. अगर कोई मेरे पाँव दबा दे तो मैं शायद उसको कुछ बेर दे दूँ.”
कुछ देर बाद सब पेड़ की छाँव में बैठ खट्टे बेर खा खा कर मुंह बना रहे थे. श्रीदामा ने कान्हा से खाते हुए कहा, “बड़ा अच्छा था वो संगीत कान्हा. तेरी मुरली में सचमुच कोई जादू है.”
कान्हा एक बीज को चूसते हुए बोला, “अरे वो संगीत मेरी मुरली का थोड़े ही था? मैंने वही बजाया जो मुझे सुनाई दिया. तू सुन जो नहीं पा रहा था. वो गीत तो सदा सर्वदा बजता ही रहता है.”
“कौन सा गीत?” राधा बोल उठी. “क्या कान्हा ने मुरली बजाई तेरे लिए श्रीदामा?”
श्रीदामा ने कान्हा की ओर देखा. कान्हा ने श्रीदामा को इशारे से ना बोला और वापस बीज चूसने में व्यस्त हो गया.
“फिर से बजा ना कान्हा,” राधा मुंह बनाकर बोली.
“हाँ हाँ, क्यों नहीं,” कान्हा ने भी मुंह बनाया. “मैं मुरली बजाऊँ और तू बेर खाए. मैं तो पैदा ही हुआ हूँ तेरी सेवा के लिए.”
अंत में श्रीदामा सोच समझ कर इस नतीजे पर पहुंचा की कान्हा बहुत बड़ा झूठा है. उस गीत को हर समय सुन सकने वाला एक बेर जैसी छोटी चीज़ को लेकर झगड़ कैसे सकता है? और एक बेर को लेकर झगड़ सकने वाला बालक ब्रह्माण्ड के गीत को कैसे सुन सकता है? कुछ तो गड़बड़ थी.
Suddhodana, king of the frogs that lived on this side of the well, was backed up against the mossy wall. Kalia the snake, hood raised, stared at him with unblinking eyes.
“Leave me alone Kalia,” Suddhodana pleaded.
“I am hungry king,” Kalia said, “I need to eat.”
“You have eaten my family and all of my people,” Suddhodana wept as he spoke. “You have been the death of all that I loved in this world!”
“I was hungry,” said Kalia, flicking his forked tongue. “Besides, it was you who invited me into this well. You showed me the way to your world.”
“I brought you here so you would destroy my enemies,” Suddhodana cried. “You were supposed to eat the other frogs. Those on the other side of the well. The evil ones who challenged my authority.”
“You are all just frogs. I could never tell the difference,” Kalia said before he lunged forward and swallowed Suddhodana.
Once upon a time, on a world not very different from this one, there lived a race of people with very short memory spans. They remembered nothing of yesterday, and only very little of what had happened a few hours ago. Their view of the world therefore, was mostly limited to what was happening now.
One popular debate that raged among the people was about the existence of the sun and the stars. During the day, one group sang praises of the sun and laughed at those who spoke of the night sky and the stars. They said that all that needs to be seen can be seen quite clearly in the light of the sun. Anyone who, in spite of the sun’s very real presence, insisted on believing in fairy tales about a so-called star-studded night sky, was clearly delusional.
After sunset, the other group praised the stars while singing and dancing under the beautiful night sky. They ridiculed the sun people and asked them where their sun was, now that the glorious stars had appeared to prove them wrong. Revelling under the starry sky, they denied the importance, and even the existence, of the sun. They declared that the stars were all anyone should ever need and that no sun could ever stand against the sheer awesomeness of the night sky.
There was a third group on this world, a relatively small minority of people. This was composed of those who knew of dawns and twilights. They knew that while it was true that the sun lit everything up when it was out, it also blinded people to the beauty of the stars. They also knew that even though the night sky was beautiful to behold and brought them much joy, it wasn’t really much of a light source, especially when compared to the sun.
They did their best to point this out to the day people and the night people, but nobody much listened to them. And thus, the quarrels went on as surely and as frequently as the sun rose and set.
And so the king looked upon all those he had defeated. All of them evil men who had roamed his lands killing and raping his people. The same ones who had brought ruin to his cities and had destroyed the temples and mosques of his nation. Among them was the barbarian who had skinned the young princess alive and sent her corpse to the king as an act of defiance.
His people raged all around the chained prisoners and his soldiers fought against an angry crowd intent upon lynching those captured.
The king silenced the crowd with a motion of his hand. He didn’t want the hands of his people sullied with the blood of murderers. His people were not killers. They were builders and poets and traders. He will not let them turn into the object of their hate.
The king dispensed justice swiftly. To those who had killed his people, he gave death. Those who had desecrated his people’s holy places, he sentenced to slavery, so they may help build back that which they had destroyed.
And to the one who had taken his only child from him, the brave king gave forgiveness.